नसों में ब्लॉकेज की हो शिकायत, तो खोलने के लिए है कमाल का नुस्खा, अर्जुन की छाल का काढ़ा, यूनानी एक्सपर्ट से जानें बड़े फायदे

आज की हमारी भागदौड़ भरी जिंदगी, अनहेल्दी खानपान की वजह से सेहत को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है. अक्सर आपने देखा होगा की कई लोग जरा सा पैदल चलने पर सांस फूलने, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने, (TGT) का लेवल हाई होने या नसों में ब्लॉकेज की शिकायत करने लगते हैं. अगर आप या आपके घर में कोई भी इस तरह की दिक्कत से परेशान हैं, तो अर्जुन की छाल मददगार साबित हो सकती है.

 

​यूनानी चिकित्सा के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. सैयद अहमद खान के मुताबिक, अर्जुन की छाल हमारे दिल और नसों के स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. सही तरीके से इसका इस्तेमाल करके आप बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं में काफी राहत पा सकते हैं.

 

मूंगफली खाने से नसों में जमने लगती है चिकनाई ?, दिल की सेहत के बीच आखिर क्या है रिश्ता

 

अर्जुन की छाल का इस्तेमाल कैसे करें?

  1. ​डॉ. सैयद अहमद खान बताते हैं कि अर्जुन की छाल को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है.
  2. ​सुखाकर रखें- सबसे पहले अर्जुन की छाल को अच्छी तरह सुखा लें. सूखने के बाद इसे बारीक कूटकर या पीसकर पाउडर बनाकर रख लें ताकि रोज इस्तेमाल करने में आसानी हो.
  3. ​सही खुराक- रोज सुबह और शाम को 10 ग्राम अर्जुन की छाल का पाउडर लें.
  4. ​पकाने का तरीका- इसे बिल्कुल चाय की तरह पानी में डालकर अच्छी तरह पका लें. जब यह पककर चाय या काढ़े की तरह तैयार हो जाए, तो इसे छानकर गुनगुना पी लें.
See also  इंसानों से ज्यादा AI एजेंट्स पर भरोसा करेगी यह कंपनी, हायरिंग सिस्टम में आएगा बड़ा बदलाव

नाश्ता छोड़कर सीधे खाए दोपहर का खाना, सेहत के लिए सही नहीं है या नहीं

अर्जून छाल से बना काढ़ा कैसे पहुंचाता है लाभ- 

  • ब्लॉक नसें खोलना- यह खून के बहाव को बेहतर बनाता है और नसों की सफाई करने में मददगार है.
  • TGT को कम करना- अगर आपकी रिपोर्ट में टीजीटी का लेवल ज्यादा आया है, तो इसका नियमित सेवन इसे कंट्रोल करने में असरदार साबित हो सकता है.
  • ​कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल- यह शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को धीरे-धीरे घटाती है और दिल पर पड़ने वाले दबाव को कम कर सकती है.

नोट- ​यह नुस्खा पूरी तरह से प्राकृतिक है और इसे अपनी डेली लाइफ में शामिल करना बहुत आसान है. सुबह की शुरुआत में या शाम की चाय की जगह आप इसे ले सकते हैं. लेकिन अगर आपकी कोई पुरानी बीमारी या दिल की कोई सीरियस मेडिकल हिस्ट्री है, तो इसे शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

See also  Realme का धमाकेदार लॉन्च: 15000mAh बैटरी वाला फोन, सिंगल चार्ज में चलेगा 3 महीने

 

 

अच्छी सेहत के लिए कौन है सबसे बेहतर, रिफाइंड ऑयल, सरसों का तेल या फिर घी?, जाने क्या कहता है विशेषज्ञ