जांजगीर : नाबालिग लड़की को भागकर ले गया युवक, लगातार करता रहा रेप, तेलंगाना से दोनों को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी पर लगा पॉक्सो एक्ट

जांजगीर-चाम्पा जिला में एक नाबालिक लड़की को एक युवक भागकर तेलंगाना ले गया| जहाँ युवक लगातार लड़की से रेप करता रहा| शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी और लड़की को तेलंगाना से अपने हिरासत में लेकर जांजगीर लौटी| पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है| घटना थाना बिर्रा की है|

 

नाबालिग लड़की से बनाया शारीरिक संबंध, मिली 20 साल की सज़ा, उच्च न्यायालय ने हटाई सज़ा, जाने जजों ने क्या कहा

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 28/09/ 2026 को पीड़ित थाना बिर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीड़िता 27/09/2026 को घर से बिना बताए कही चली गई है एवं नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर भगा ले गया है। इस रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना के दौरान बालिका को सकुशल बरामद किया गया।

See also  स्वास्थ्य कर्मी की लापरवाही, मासूम बच्ची की मौत, 3 माह के बच्चे को लगा दिया 9 माह वाला टिका

 

नाबालिग लड़की जबरन बनाया अश्लील वीडियो, डेढ़ महीने तक करता रहा दुष्कर्म, लिए पैसे भी, 3 हिरासत में

 

विवेचना दौरान पूछताछ में पता चला कि आरोपी आरोपी आदित्य कुमार मांझी द्वारा नाबालिक बालिका को दीगर राज्य तेलंगाना जाकर मलकापुर थाना छोटूपल जिला नालगोण्डा (तेलंगाना) ले जाना जिसके कब्जे से बरामद किया गया पीड़िता से पूछताछ एवं कथन में जबरन अनाचार करने की बात सामने आई, जिस पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। उक्त कार्यवाही मे थाना बिर्रा एवं पुलिस सहायता केंद्र करही स्टाप का सराहनीय योगदान रहा।

 

शिवरीनारायण : नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, चार युवकों पर लगा आरोप, 3 गिरफ्तार , 1 फरार