छत्तीसगढ़ में निजी लोन को निपटने आरक्षक ने मांगी 5 लाख की रिश्वत, 20 हजार रुपये पहली किस्त लेते एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा, आरोपी से पूछताछ जारी

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। बसंतपुर थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को निजी लोन के मामले में सेटलमेंट कराने के नाम पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

 

CG : सहायक उप निरीक्षक 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार, मांगे थे 40 हजार रुपये, मारपीट मामले को दबाने की थी बात

 

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला 18 लाख रुपए के निजी लोन के निपटारे से जुड़ा हुआ है। प्रार्थी गौरव अग्रवाल एक निजी लोन प्रकरण को लेकर कानूनी और अन्य परेशानियों से जूझ रहे थे। इसी प्रकरण में आपसी समझौता या सेटलमेंट कराने के एवज में बसंतपुर थाने के प्रधान आरक्षक किशोर यादव ने प्रार्थी से पांच लाख रुपए की भारी-भरकम रिश्वत की मांग की थी। आरोपी पुलिसकर्मी द्वारा लगातार पैसे के लिए दबाव बनाए जाने से परेशान होकर प्रार्थी ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से करने का फैसला किया।

See also  कॉस्मो ट्रेड एंड बिल्ड फेयर एक्सपो में मुख्यमंत्री साय शामिल, 'विकसित छत्तीसगढ़ में उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका'

 

ग्राम विकास अधिकारी सोनाक्षी यादव रिश्वतखोरी में रंगे हाथों पकड़ी, एसीबी ने की कार्रवाई

प्रार्थी गौरव अग्रवाल की शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने पूरे मामले की जांच की और तथ्यों का सत्यापन किया। आरोप सही पाए जाने पर एसीबी ने आरोपी प्रधान आरक्षक को पकड़ने के लिए सुनियोजित जाल बिछाया। तय योजना के तहत प्रार्थी बुधवार को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपये लेकर आरोपी किशोर यादव के पास पहुंचा। जैसे ही प्रार्थी ने प्रधान आरक्षक को बीस हजार रुपये की नकदी सौंपी, वहां पहले से ही मुस्तैद एसीबी की टीम ने त्वरित दबिश दी और उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

 

CG में रिश्वतखोर BMO गिरफ्तार, एसीबी ने 15 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा

 

इस पूरी कार्रवाई की पुष्टि करते हुए एसीबी के उप पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी ने बताया कि प्रार्थी की लिखित और पुख्ता शिकायत के आधार पर यह ट्रैप कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रधान आरक्षक किशोर यादव को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। एसीबी की टीम इस बात की भी जांच कर रही है कि इस पूरे रिश्वत कांड में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

See also  महासमुंद : सीईओ जिला पंचायत नंदनवार ने किया आजीविका संवर्धन केंद्रों का निरीक्षण

 

जांजगीर में रिश्वत लेते तीन बिजली अधिकारी रंगेहाथों गिरफ्तार, एक नगर पंचायत का लेखापाल भी शामिल, एसीबी ने की कार्यवाही