CG : घर के अंदर मिली माँ-बेटे की लाश, फर्श पर मिला मां का शव, बिस्तर पर पड़ा था बेटा, कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में एक किराये के मकान से मां और बेटे के शव मिलने का मामला सामने आया है। छोटा अशोक नगर स्थित मकान में 52 वर्षीय जय जी देशमुख और उनके 25 वर्षीय बेटे हंसमुख के शव मिले हैं। दोनों पिछले करीब चार साल से यहां किराये पर रह रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मां-बेटे पिछले तीन से चार दिनों से आसपास के लोगों को दिखाई नहीं दिए थे। कमरे से बदबू आने पर मामले का खुलासा हुआ।

 

जानकारी के मुताबिक, मां-बेटे के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने और अंदर से बदबू आने की सूचना मिलने पर गुढ़ियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो कमरे में दोनों के शव मिले।

 

CG : चूलमाटी के दौरान हाईवा ने मां-बेटे को रौंदा, 4 साल के मासूम की मौत, मां गंभीर रूप से घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी

पुलिस को कमरे के अंदर महिला का शव फर्श पर मिला, जबकि बेटे का शव बिस्तर पर पड़ा था। दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार, जय जी देशमुख ऑनलाइन टीचिंग का काम करती थीं। वहीं, उनका बेटा हंसमुख लंबे समय से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था। दोनों के पिछले कुछ दिनों से बाहर नहीं दिखने के बाद भी किसी को उनकी स्थिति की जानकारी नहीं थी।

See also  बस्तर की पद्मा के घर लौटी रोशनी: साय सरकार की बिजली बिल समाधान योजना बनी सहारा

 

CG : जादू-टोने के संदेह में मां-बेटे की हत्या, बेटी अभी भी गंभीर, 3 आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना के बाद फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने कमरे की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। गुढ़ियारी थाना पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मां-बेटे की मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

CG : माँ-बेटे की बेदर्दी से हत्या करने वाले ने जेल की आत्महत्या की कोशिश, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, धारदार हथियार से काटा नस