छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दीपावली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, एक दामाद ने शराब के नशे में अपने मामा ससुर पर टंगिया से हमला कर दिया। इस हमले में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर खूंटे से बांध दिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
अकलतरा में टैंकर ने बाइक को मारी जोरदार ठोकर, एक युवक की मौके पर ही मौत, दूसरा घायल
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला महामाया थाना क्षेत्र के आडेझर गांव का है। आडेझर निवासी 60 वर्षीय रत्तीराम घटना के दौरान अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी सुखराम नेताम शराब के नशे में अपनी पत्नी से विवाद कर रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पास में सो रहे अपने मामा ससुर रत्तीराम पर टंगिया से हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, 16 चक्का ट्रक में पीछे से जा घुसी कार, 2 लोगों की मौके पर ही मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए और मौके पर पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर खूंटे से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही महामाया थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना देर रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।