छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, 16 चक्का ट्रक में पीछे से जा घुसी कार, 2 लोगों की मौके पर ही मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नेशनल हाइवे 53 पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. ओडिशा के संबलपुर से आ रही कार दुर्घटना का शिकार हो गई. 16 चक्का ट्रक में कार पीछे से जा घुसी. हादसा इतना भयानक था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना पटेवा थाना क्षेत्र में बावनकेरा की है.

 

जांजगीर में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीन लोगों को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे सभी, मचा हड़कंप

 

शादी में शामिल होने गए थे संबलपुर

घटना में कार के परखच्चे उड़ गए. मृतकों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है. प्रारंभिक तौर पर सभी राजनांदगांव जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं. कार में घटना के वक्त 5 लोग सवार थे. वह ओडिशा के संबलपुर में शादी में शामिल होने के लिए गए थे. पुलिस घटना के संबंध में जांच कर रही है.

See also  युग कवि मुक्ति बोध के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रसंग मुक्तिबोध का आयोजन सम्पन्न

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर बावनकेरा चौक पर तेज रफ्तार कार 16 चक्का ट्रक से जा टकराई. ट्रक के पीछे के हिस्से टकराने के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के वक्त कार में 5 लोग सवार थे. राहगीरों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची.

 

जांजगीर में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो-वैगनआर में जबरदस्त भिड़ंत, पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत, पत्नी व भांजा गंभीर

 

2 महिलाओं की मौत, 3 घायल

पुलिस ने वाहन में मौजूद लोगों को बाहर निकाला. सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव लाया गया. डॉक्टरों ने दो महिलाओं की मृत घोषित कर दिया. वहीं घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने वाहनों को मार्ग से हटाया, ताकि यातायात प्रभावित न हो. मृतकों के शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं हादसे के कारणों की जांच और मृतकों की पहचान करने के लिए पुलिस जुटी हुई है.

See also  छत्तीसगढ़-भिलाई से कांग्रेस विधायक को जेल पर भूपेश ने फंसाने का लगाया आरोप, CM ने कहा- देवेंद्र छोटा-मोटा आदमी नहीं

 

 

कुछ इसी तरह की घटना का एक कर्नाटक में भी घटी थी जिसका नीचे विडियो

 

See also  Janjgir : घर में बुजुर्ग की खून से सनी लाश, घर से पालतू कुत्ता गायब, गाँव में मची सनसनी