जनपद अध्यक्ष की गाड़ी को 7 हाथियों ने घेरा

छत्तीसगढ़ महासमुंद में हाथियों का उत्पात जारी है। जनपद अध्यक्ष धर्मदास महिलांग भी हाथियों के हमले से बाल बाल बच गए। जोवा इलाके से गुजर रहे जनपद अध्यक्ष की गाड़ी को 7 हाथियों ने घेर लिया था। जनपद अध्यक्ष महिलांग ने कीचड़ में छुपकर अपनी जान बचाई। बता दें इससे पहले हाथियों ने शनिवार दोपहर को एक किसान को कुचलकर मार डाला था। गुस्साए ग्रामीणों ने कुकराडीह गांव में वन विभाग और पुलिस जवानों को घेर लिया था। ग्रामीणों ने मांग की है कि उन्हें हर्जाना नहीं सुरक्षा चाहिए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें सुरक्षा नहीं मिली तो वो हाथियों को मारना शुरू कर देंगे।इससे पहले हाथियों ने किसानों की पचास एकड़ में लगी फसल को तबाह कर दिया। एक गाय और उसके बछड़े को भी कुचल कर मार डाला था। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां पर 10 दिन से हाथी है पर वन अमला नहीं नहीं पहुंचा, वन अमले को भी शायद हादसे का इंतजार था। बता दें कि साइकिल से खेत जा रहे किसान को हांथी ने मार दिया था । 

See also  अनियंत्रित ट्रेलर दुकानों को तोड़ती हुई टकराई डिवाइडर से, शिवरीनारायण की घटना