रिहायशी इलाके में घुसा भालू, 6 घन्टे बाद वन विभाग की टीम ने पकड़ा

कांकेर। जिले में भालुओ के आतंक से शहरवासी परेशान हैं । मंगलवार सुबह रिहायशी इलाके मांझा पारा के पी डब्लू डीऑफिस के पास मॉर्निंग वाक केलिए निकले लोग उस समय दहशत में आ गए जब रास्ते में उन्हें भालू मिल गया।
हालांकि भालू ने सड़क पर चल रहे लोगों पर हमला नहीं किया। बालू खुद लोगों से भयभीत होकर pwd ऑफिस और उसके सामने बनी दुकानों के बीच झाडिय़ों में छिप गया।
जानकारी मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंच गया है। वन विभाग ने पिंजरा मंगावाया । आसपास बैंक ऑफिस और अन्य कार्यलय होने के कारण भालू के हमले के डर को देखते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने भालू को बेहोश करने की परमिशन उच्च अधिकारियों से मांगी है ताकि भालू को बिना नुकसान के सुरक्षित बाहर निकाल जा सके। बता दें कि बीते कुछ दिनों में शहर में भालू के प्रवेश की घटनाओं में वृध्दि देखी गई है।

See also  CG : मकान में लगी आग से एक वृद्ध महिला की जिंदा जलकर मौत, फॉरेंसिक टीम करेगी जाँच