सभी वर्गों के कर्मचारियों को पदोन्नति में मिलेगा आरक्षण का लाभ, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने दीवाली से पहले प्रदेश के कर्मचारियों को एक और बड़ी सौगात दी है। सरकार ने कर्मचारियों के पदोन्नति में आरक्षण लागू करने को हरी झंडी दिखा दिया है। साथ ही इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार राज्य के सभी वर्गों के कर्मचारी याने प्रथम श्रेणी से लेकर चतुर्थ श्रेणी तक के कर्मचारियों की पदोन्नति में आरक्षण का लाभ मिलेगा।
जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन के अधिनस्थ एससी वर्ग के कर्मचारियों को पदोन्नति में 13 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा और एसटी वर्ग के कर्मचारियों को 31 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जाएगा।


See also  500 करोड़ का टर्नओवर करने वाले व्यापारी की 11 करोड़ की ज्वेलरी टीआई ने पकड़ी, SP ने तुरंत लिया एक्शन