कोरबा। अपने खेत में लगी धान की फसल को देखने गए एक कृषक के उस समय होशो- हवाश उड़ गए। जब उसने देखा की उसके खेत में जमे पानी के अंदर एक 20 से 25 वर्ष आयु के मध्य के युवक की लाश औंधे मुहं पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही रजगामार चौकी प्रभारी अपने अधिकारियों के साथ घटना स्थल पहुंचकर मृतक के शिनाख्त के लिए विवेचना शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार बालकोनगर थानांतर्गत रजगामार पुलिस चौकी के ग्राम ढेंगुरडीह एवं बुंदेली के मध्य स्थित सरलीबहरा में स्थित अपने खेत में लगे धान के फ सल को कटाई कराने के लिए उसे देखने आज तड़के 6 बजे के लगभग ग्राम ढेंगुरडीह निवासी पुनीराम राठिया उम्र 50 पहुंचा। वहां वह खेत के अंदर अपने धान के फ सल को कटाई कराये जाने के लिए निरीक्षण कर रहा था, उसी समय खेत के मेड़ से 10 मीटर अंदर उसने देखा कि खेत में हुए जल जमाव के कारण पानी के अंदर एक 20 से 25 वर्ष आयु के मध्य के युवक की लाश औंधे मुहं पड़ी हुई है।
बताया जाता है कि अज्ञात लाश को देखते ही कृषक पुनीराम राठिया के होशो-हवाश उड़ गए। खेत के अंदर फ सल देखने के बजाय वह भागे-भागे रजगामार चौकी पहुंचा। जिसके द्वारा सूचना दिये जाने पर रजगामार चौकी पुलिस ने मर्ग क्रमांक 0-19 कायम कर लिया। चौकी प्रभारी कमलेश शिंदे ने तत्काल प्रभारी एसपी उदय किरण, कोरबा सीएसपी राहुल शर्मा को सूचना देकर अपने मातहत प्रधान आरक्षक रामसजीवन वर्मा के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक की लाश की शिनाख्त हेतु विवेचना कार्रवाई शुर कर दी है।