जशपुर में स्कूटी सहित खाई में गिरे दम्पत्ति,मौके पर ही मौत 

Johar36garh(एजेन्सी)| छत्तीसगढ़ जशपुर जिले के मरोल घाटी के पास  स्कूटी अनियंत्रित होकर गहरे खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार दम्पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी दिब्यांग बच्ची बच गई |
मिली जमकारी के अनुसार बगीचा थांना क्षेत्र के मरोल घाटी में घटित हुई है। बगीचा थाना प्रभारी विकास शुक्ला ने बताया शनिवार की दोपहर करीब ढाई तीन बजे मरोल निवासी सुधीर टोप्पो अपनी पत्नी और 9 साल की बच्ची के साथ ससुराल पुटुकेला जा रहा थारहे थे,  तभी मरोल घाटी के पास उनकी स्कूटी अनबैलेंस हो गया और तीनो एक साथ खाई में गिर पड़े। खाई कई फीट की थी लिहाजा नीचे आते ही दम्पत्ति की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि बच्ची को खरोंच तक नही आया। बच्ची पैर और जुबान से दिव्यांग बतायी जा रही है।

See also  धमतरी जिले के बिरनासिल्ली सीआरपीएफ कैंप में चली गोली, जवान हुआ घायल