बीजापुर में मटन नहीं देने पर जवानों ने युवक को बेरहमी से पीटा

Johar36garh(एजेन्सी)| छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मटन नहीं देने पर जवानों ने युवक की अधमरा होने तक पिटाई कर दिया | युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही मद्देड थाना प्रभारी जवानों पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बता रहा है | 

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक और उनके परिजनों का आरोप है कि जवानों ने युवक को बेहोश होते तक मारा है. बेहोशी की हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया था. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए घायल युवक को मद्देड अस्पताल से बीजापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घायल युवक का नाम रामचंद्रम एलेल बताया जा रहा है. इधर मद्देड थाना प्रभारी धर्माराम तिर्की ने कहा कि जवानों पर लगाये गए आरोप बेबुनियाद है. तस्दीक के लिए थाने बुलाया गया था. बीजापुर एसपी दिव्यांग पटेल ने कहा कि मामले की जाँच होगी. दोषी पाए जाने पर जवानों पर कार्रवाई होगी. 

See also  VIDEO : आ गे हे हरेली के तिहार बरसत है सावन के रिमझिम बुहार