कोरबा में सिरफिरे आशिक ने महिला के चेहरे पर किया 20 से ज्यादा वार, इलाज के दौरान मौत

 Johar36garh(एजेन्सी)| छत्तीसगढ़ कोरबा में हुए हृदयविदारक हमले की शिकार महिला ने आख़िरकार दम तोड़ दिया, उसे गंभीर अवस्था में बिलासपुर के सिम्स में भर्ती कराया गया था |  जहाँ 2 दिनों तक जिंदगी से संघर्ष करने के बाद आखिरकार दम तोड़ दिया | डॉक्टरों ने बताया की महिला के चेहरे पर 20 से भी अधिक वार किए गए थे | 



आपको बता दे की  दो दिन पहले बुधवारी बाजार में एक महिला को सिरफिरे आशिक ने धारदार हंसिया से कई वार कर अधमरा कर दिया था। लहुलुहान अवस्था में उसे ट्रामा में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला की स्थिति ज्यादा बिगड़ने से उसे शनिवार की रात को सिम्स रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान उसकी रविवार को मौत हो गई।डॉक्टर का कहना कि ही कि अधिक खून बह गया इससे उसकी जान गई। हैवानियत भरी इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।
हमलावर इंद्रपाल टुंडे ने महिला नंदनी का कुछ दिन पहले नहाते वक्त वीडियो बना लिया था। इस घटना की शिकायत पुलिस से की गई थी। आईटी एक्ट के मामले में नंदनी ने सीएसईबी चौकी में अपराध दर्ज कराया था। इसके बाद उसे जेल दाखिल कर दिया गया। छूटने के बाद उसने नंदनी पर हमला कर दिया। घटना के बाद नाराज लोगों ने आरोपित को जमकर सबक सिखाया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया था, अब हत्या का मामला दर्ज करेगी।

See also  बलौदाबाजार हिंसक प्रदर्शन में अब तक 7 एफआईआर दर्ज, हिरासत में 200 उपद्रवी