पामगढ़ में छ ग अठोरिया यादव समाज की बैठक सम्पन्न

पामगढ़ |  अठोरिया यादव समाज की मासिक बैठक कृष्णधाम पामगढ़ में आयोजित हुआ, बैठक में समाज प्रमुखो,पदाधिकारीयो की उपस्थिति में सामाजिक गतिविधि के अंतर्गत आगामी माह जनवरी में श्रीमद भागवत गीता का आयोजन कराने का निर्णय लिया गया साथ ही सामाजिक व्यवस्था के तहत समाज मे मेल मिलाप हेतु प्राप्त आवेदन में सर्वसहमति से उपस्थित सदस्यों द्वारा ग्राम पकरिया राहोद से दिनेश यादव/स्व.त्रिलोकी यादव,एवम  ग्राम रसोटा के मिथिलेश यादव/नकुल यादव को सामाजिक नियमो के तहत समाजिक गतिविधियों में मिलान किया गया। इस अवसर पर प्रमुखतःसंरक्षक  के.बी.यादव,सोनाराम यादव, ध्वजाराम यादव,  सुनील यादव प्रदेश अध्य्क्ष,  मनोज यादव प्रदेश सचिव,सतीश यादव कोषाध्यक्ष, जितेंद्र यादव प्रदेश प्रवक्ता,सन्नी यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, देवेंद्र यादव प्रदेश मीडिया प्रभारी,राजेन्द्र यादव सह सचिव, विजय यादव, लक्छ्मण यादव, विश्वनाथ यादव, श्रवण यादव, फिरत यादव, नकुल यादव, विनय यादव, चितरंजन यादव एवम समाज के लोग उपस्थित रहे।

सन्नी यादव की रिपोर्ट 

See also  CG : DAV पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल पर अभद्रता का आरोप, धरने पर बैठे पार्षद