Johar36garh| छतीसगढ़ के सूरजपुर जिला अस्पताल में रविवार को नसबंदी के बाद महिला की मौत हो गई है।महिला ने सूरजपुर जिला अस्पताल में चल रहे नसबंदी शिविर में अपनी नसबंदी कराई थी। महिला की मौत के बाद शिविर में हड़कंप मच गया| उधर महिला के परिजनों में हंगामा करना शुरू कर दिया|
मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिला अस्पताल में रविवार को नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया था इसमें वह महिला भी आई थी | महिला का नसबंदी किया गया किन्तु कुछ देर बाद महिला की स्थिती बिगड़ते गई और उसकी मौत हो गई | परिजनों में हंगामा के बाद सूरजपुर सीएमएचओ ने ने मामले में जांच का आश्वासन मृतका के परिजनों को दिया है। महिला का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है। मृतका के परिजनों ने डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है।