कोरबा लिंक एक्सप्रेस में लटककर टिकटॉक, पहुँचा जेल

Johar36garh (एजेंसी)| छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक को ट्रैन के दरवाजे में लड़ककर टिकटॉक वीडियो बनाना महंगा पड़ गया. इस कदम को असुरक्षित मानते हुए आरपीएफ  ने युवक के खिलाफ रेलवे अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की है. फिलहाल पुलिस ने युवक हिरासत में ले लिया है.
दरअसल छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से विशाखापटनम के बीच चलने वाली लिंक लिंक एक्सप्रेस ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर हैंडल से लटक रहा था और बार-बार इस तरह करते हुए वीडियो भी बना रहा था जिसे कोरबा रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने पकड़ लिया | 

बताया जा रहा है कि 23 बर्षीय रायपुर निवासी नरेंद्र कुमार साहू अपने दोस्त के साथ कोरबा आ रहा था. सफर के दौरान नरेंद्र ट्रेन के दरवाजे पर लटक कर स्टंट कर रहा था और अपने दोस्त से टिक टॉक के लिए वीडियो बनवा रहा था. वहीं इस ट्रेन में सुबह निरीक्षण के लिए निकले  आरपीएफ पोस्ट प्रभारी वीरेंद्र कुमार भी मौजूद थे, जिन्होंने एक स्लीपर कोच में इस युवक को इस तरह ख़तरनाक स्टंट करते देखा और  युवक के द्वारा ट्रेन के गेट स्टंट करने की हरकत को कैमरे में कैद कर लिया. वीरेंद्र कुमार ने युवक को रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए हिरासत मे ले लिया|

See also  गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पारंपरिक खेलों का दमदार प्रदर्शन

पुलिस के मुताबिक युवक कोरबा के पावर प्लांट में काम करता है और वह रायपुर से अपने घर कोरबा आ रहा था. युवक के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 156 के तहत कार्रवाई की गई. पुलिस का कहना है कि युवक के इस हरकत से उसकी जान भी जा सकती थी.