Johar36garh (Web Desk)| छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा राज्य चुनाव आयोग ने कर दिया है। अभी नामांकन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। लेकिन, महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत बीकेबाहरा के ग्रामीणों ने सराहनीय कदम उठाते हुए यहां अपना पंच-परमेश्वर निर्विरोध चुन लिया है। ऐसे तो यहां सरपंच के लिए आदिवासी मुक्त सीट है, लेकिन ग्रामीणों ने पहल करते हुए मातृशक्ति के नेतृत्व देते हुए जानकी ध्रुव को अपना सरपंच मान लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली बार है कि यहां की नेतृत्व महिला के हाथ में दी गई है वह भी निर्विरोध
बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बीकेबाहरा में पूर्व सांसद प्रतिनिधि पुनितराम साहू के मार्गदर्शन में पंचायत चुनाव को लेकर समस्त ग्रामवासियो का आवश्यक बैठक आहूत किया गया। जिसमें सभी ग्राम-वासियों ने पंचायत प्रतिनिधियों को निर्विरोध चयनित करने का निर्णय लिया। पंचायत चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियो का नाम आमंत्रित कर सूची तैयार की गई। बैठक में सभी पंचायत प्रतिनिधियों का चयन करने के लिए सभी वर्ग के समाज प्रमुख का तीन-तीन सदस्य का चयनित किया गया।
चयन कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से सरपंच पद के लिए जानकी धुव का चयन किया गया। उसी प्रकार पंच पद के लिए वार्ड न.01 से बिसंभर निषाद, वार्ड नं. 02 से श्रीमती भुजंतीन धुव, वार्ड न.03 से पीलूराम सेन, वार्ड नं. 04 श्रीमती हेमप्रभा, वार्ड नं. 05 से जनक ध्रुव, वार्ड नं. 06 से ज्योति साहू, वार्ड न. 07 से रामेश्वरी साहू, वार्ड नं. 08 से संतराम बरिहा, वार्ड नं. 09 से हेमबाई बरिहा, वार्ड नं. 10 से रोहित ध्रुव, वार्ड नं. 11 से तुलसा ध्रुव का नाम चयन किया गया है।
