सतनामी समाज के आराध्य गुरु बालक दास की मूर्ति खंडित, समाज में आक्रोश, दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर में सतनामी समाज के आराध्य गुरु बालक दास की मूर्ति खंडित किए जाने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. लामबंद होकर फिंगेश्वर थाना पहुंचे सैकड़ों महिला-पुरुषों ने जमकर हंगामा मचाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. समाज के महिला-पुरुषों ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. आराध्य गुरुदेव की मूर्ति तोड़े जाने से सतनामी समाज में आक्रोश को देखते हुए न केवल थाने में बल्कि मौके पर भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

 

सतनामी समाज के आराध्य गुरु बालक दास की मूर्ति खंडित, समाज में आक्रोश, दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

 

फिंगेश्वर थाना क्षेत्र से लगे दर्रीपार में जमीन संबंधी मामले की जांच के लिए बुधवार को प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची थी। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा प्रशासन की गाड़ी को रोकने की बात सामने आई थी। इसके ठीक अगले दिन गुरुवार सुबह दर्रीपार क्षेत्र में शूरवीर एवं महान प्रतापी राजा गुरु बालक दास की स्थापित प्रतिमा खंडित हालत में मिलने से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। प्रतिमा खंडित किए जाने की खबर फैलते ही सतनामी समाज के लोगों में आक्रोश देखा गया। समाज के पदाधिकारियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है।

See also  मल्हार में नहाने गई युवती की डूबने से मौत, मची सनसनी, जाँच में जुटी पुलिस 

 

सतनामी समाज के आराध्य गुरु बालक दास की मूर्ति खंडित, समाज में आक्रोश, दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

 

बताया जा रहा है कि दर्रीपार में जमीन को लेकर विवाद पहले से चल रहा था। इसी मामले की जांच के लिए बुधवार को प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा था। जांच के दौरान प्रशासन की गाड़ी रोके जाने की बात भी सामने आई थी। इसके बाद गुरुवार सुबह प्रतिमा खंडित मिलने की घटना ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। हालांकि, प्रतिमा किसने और किन परिस्थितियों में खंडित की, इसका स्पष्ट खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

 

घटना को लेकर तहसील परिक्षेत्र सतनामी समाज के अध्यक्ष कोमल ढीढी ने समाज के लोगों से बड़ी संख्या में सुबह 10 बजे फिंगेश्वर थाना पहुंचने की अपील की है। उन्होंने समाज के लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से थाना पहुंचकर घटना के संबंध में पुलिस के समक्ष अपनी बात रखने का आह्वान किया है। वहीं तहसील परिक्षेत्र सतनामी समाज के सचिव कुलेश्वर सोनवानी ने कहा कि समाज के लोग थाना पहुंचकर घटना में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो समाज के प्रतिनिधि गरियाबंद एसपी से मुलाकात कर पूरे मामले में कार्रवाई की मांग करेंगे।

See also  बीएनएस धारा 24, नशे में धुत्त व्यक्ति द्वारा किया गया अपराध

 

सतनामी समाज के आराध्य गुरु बालक दास की मूर्ति खंडित, समाज में आक्रोश, दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

 

दर्रीपार में जमीन विवाद को लेकर प्रशासन की टीम की मौजूदगी और उसके बाद प्रतिमा खंडित मिलने की घटना को लेकर अब पुलिस और प्रशासन के सामने मामले की पूरी कड़ियों को जोड़ने की चुनौती है। समाज के लोगों का कहना है कि प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि क्षेत्र में शांति और सामाजिक सौहार्द बना रहे। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। प्रतिमा खंडित करने के पीछे कौन लोग हैं और घटना का जमीन विवाद से कोई संबंध है या नहीं, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

 

 

 

अमरगुफा में जैतखाम की जांच का कार्यकाल पूरा, कार्य अभी भी अधूरा, 4 माह के लिए बढ़ाया आयोग का कार्यकाल