कोटमी सोनार स्टेशन में आरपीएफ ने चलाया सुरक्षा अभियान

Johar36garh (Web Desk)| छत्तीसगढ़ जांजगीर जिला के कोटमी सोनार रेलवे स्टेशन में शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा बल चम्पा द.पु.म.रेल्वे बिलासपुर की टीम ने सुरक्षा अभियान चलाकर लोगों को जानकारी दी |

आरपीएफ बिलासपुर के सबइंस्पेक्टर टी आर कुर्रे ने लोगों को बताया कि रेलगाड़ियों में सफर कर रहे यात्रियों की सुरक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। हम लोगों से अपील है कि ट्रेन पर पत्थरबाजी रोकने में आरपीएफ को सहयोग करें। रेलवे लाइन पर पत्थर के टुकड़े न रखें इससे ट्रेन दुर्घटना का शिकार हो सकता है। जब रेलवे क्रासिग फाटक बंद हो तो फाटक के नीचे से पार नहीं करें। ऐसा करने से जान पर भी खतरा हो सकता है तो दूसरी ओर रेलवे अधिनियम के तहत पकड़े जाने पर जुर्माना व जेल हो सकती है। आरपीएफ अधिकारी ने कहा कि रेलवे अधिनियम का पालन करें व रेल यात्रियों की सुरक्षा प्रदान करने में सहयोग करें। साथ ही उन्होंने स्टेशन से  लगी बस्तियों में पत्थर बाजी व अनावश्यक रेलवे ट्रैक को पार न करने जागरुकता अभियान चलाया गया |  पत्थरबाजी व रेलवे ट्रैक का इस्तेमाल न करने स्टेशन किनारे बसे लोगों को आरपीएफ ने किया जागरुक किया |  ट्रेनों में पत्थर बाजी व रन ओवर की वारदात को कम करने के लिए समय-समय पर जागरुकता अभियान चलाया जाता है। वही मवेशियों के ट्रेन के चपेट में आने  से मौत हों जाने  के कारण उनके रोक थाम के लिए ग्रामीणों में जागरूकता लाने पहुचे और सभी  अवगत कराया गया । जिसमे भारी संख्या में बच्चे ग्रामवासी उपस्थित रहे।

See also  कांग्रेस कमेटी अनु जाति विभाग ग्रामीण के जांजगीर जिलाध्यक्ष बनाएं हृदय प्रकाश अनंत

दिल सिंह बघेल कि रिपोर्ट