ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच का आन्दोलन 2 कल से, अनुमति नहीं मिली तो CJP ने किया ‘जेल भरो’ का ऐलान

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijeet DipkeMumbai Protest) ने 2 अक्टूबर को मुंबई में होने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर एक नया वीडियो (Abhijeet DipkeNew Video) संदेश जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने कल यानी  2 अक्टूबर शाम 4 बजे तैयार रहने की अपील की है। शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद दीपके ने आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके इससे पहले भी मुंबई में 2 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन को लेकर एक नया वीडियो जारी किया था। वीडियो में उन्होंने साफ कहा था कि मुंबई पुलिस की ओर से शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद उनका आंदोलन जारी रहेगा। अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि अनुमति न मिलने से आंदोलन का फैसला नहीं बदलेगा।

 

सीजेपी की चेतावनी के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बैकफूट पर, तत्काल वापस लिया निर्णय, NALSAR के छात्रों को वकालत के लिए किया था निबंधित

बता दें कि, भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (Chief Election Commissioner of India)  ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी  (Cockroach Janata Party)  ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान  (Announcement of a Protest) किया है। जिसे लेकर पार्टी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन करेगी। CJP की ओर से इस प्रदर्शन में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है।

See also  सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती के आवेदन में 18 तक संशोधन, राजस्थान लोक सेवा आयोग 25 अगस्त को कराएगा परीक्षा

 

 

सीजेपी की नज़र अब देश की सरकारी स्कूलों पर, स्थिति सुधारने के लिए देशव्यापी अभियान का अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

 

पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बाद अभिजीत दीपके (Abhijeet DipkeMumbai Protest) ने ‘जेल भरो आंदोलन’ का ऐलान किया है। एक वीडियो जारी कर उन्होंने समर्थकों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। दीपके ने कहा कि यह लोकतंत्र को बचाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा और प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा और सवाल उठाया कि मुंबई की जेलों में कितनी जगह है। अभिजीत दीपके ने CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि युवाओं को लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठानी चाहिए।