भांजों ने की मामा की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Johar36garh (Web Desk) | छत्तीसगढ़ मुंगेली जिला  पथरिया इलाके में भांजों ने महज 8 हजार रुपये के लिए अपने ही मामा को मौत के घाट उतार दिया. वारदात को बीते 22 दिसंबर को अंजाम दिया गया. मामले में दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया है.

मुंगेली पुलिस  से  जानकारी के अनुसार पथरिया इलाके में बीते 22 दिसंबर को ज्वाला टंडन की हत्या की गई थी. पुलिस के मुताबिक हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतक के भांजे सिकंदर और साहिल ने मिलकर की थी. पूरी घटना पथरिया थाना क्षेत्र लौदा गांव की है, जहां सिकंदर मजदूरी काम के पैसे मांगने मामा ज्वाला टंडन के घर गया. आरोपी ने मजदूरी और अपने हक के 8 हजार रुपये की मांग अपने मामा से की. इसपर मामा भांजे में विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ा कि भांजे सिकंदर (28 साल) और साहिल (18 साल) ने चाकू से वारकर मामा की निर्मम हत्या कर दी.

See also  कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या, आवास योजना का पैसा कम होने पर लिया था कर्ज़

मुंगेली एसडीओपी नवनीत छाबड़ा ने बताया कि घर में मौजूद सदस्य जब बीच बचाव में आये तो आरोपियों ने उनपर भी हमला कर दिया. इस दौरान मृतक की बेटी और भाई पर भी चाकू से हमला किया गया. जिससे ये दोनों भी मामूली रूप से घायल हुए. परिजन जब खून से लथपथ ज्वाला टंडन को लेकर पथरिया अस्पताल पहुंचे तो वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. एक आरोपी साहिल की गरफ्तारी गांव से ही कर ली गई और दूसरे मुख्य आरोपी सिंकंदर बंजारे की गिरफ्तारी यूपी के कानपुर से की गई. पथरिया पुलिस ने हत्या की धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल दाखिल कर दिया है.