अकलतरा नगर पालिका का शपथग्रहण समारोह में हंगामा, कांग्रेस ने लगाया उपेक्षा का आरोप, कार्यक्रम स्थगित

Johar36garh (Web Desk)| जांजगीर जिला के अकलतरा नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में उपेक्षा का आरोप लगते हुए कोंग्रेसियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और शपथग्रहण समारोह को स्थगित करने की मांग की | कार्यक्रम के दौरान सांसद गुहाराम अजगल्ले, विधायक सौरभ सिंह, नारायण चंदेल सहित बीजेपी के प्रतिनिधि मौजूद थे | कभी हंगामे के बाद आखिरकार शपथ  ग्रहण समारोह को स्थगित कर दिया गया है | 


मिली जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह अकलतरा नगर में नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष के पदभार ग्रहण का कार्यक्रम तय किया था, लेकिन नियत समय मे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मंच के सामने पहुचकर विरोध करना शुरू कर दिया |  सीएमओ हाय हाय के नारे लगाने लगे जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के विरोध में नारेबाजी करने लगे देखते ही देखते दोनो ही दलों के नेता व कार्यकर्ता आपस मे भिड़ पड़े|  एडिशनल एसपी मधुलिका सिंह व तहसीलदार आकाश गुप्ता ने समझाइस देने की कोशिश की लेकिन बात नही बनी अंततः पदभार ग्रहण कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा |  जिसके बाद क्षेत्रीय सांसद गुहराम अजगले, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, जांजगीर विधयाक नारायण चंदेल पहुचकर मामला जाना और चर्चा कर कलेक्टर से मिलने निकल गए| 

See also  छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हुई बारिश तो कही जमकर गिरे ओले, स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी चेतावनी