बच्चों के साथ मारपीट, पत्नी ने की पति की हत्या, लाश खंडहर में फेंका

Johar36garh (Web Desk)|छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या हत्या का मामला सामने आया है. पत्थलगांव के बिलाईटांगर मोहल्ले में शहर से दूर एक खंडहर में बीते मंगलवार की शाम को एक युवक की अर्धनग्न हालत में लाश मिली थी. इसी मामले में पुलिस का दावा है कि युवक की पत्नी ने ही उसकी हत्या की है. हत्या का कारण भी चौंकाने वाला है. पुलिस ने आरोपी महिला को​ गिरफ्तार कर लिया है. डॉग स्कॉड की मदद से महिला को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है.

जशपुर पुलिस ने अजय पुरी गोस्वामी की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी सुकन्या गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है. युवक की लाश खंडहर में मिलने के बाद पुलिस ने मामले में स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी. लोगों ने बताया कि सोमवार की रात पति और पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद पुलिस ने घरेलु विवाद से जोड़कर मामले की जांच शुरू की.

See also  छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का नया युग, महिला विकास की नई इबारत लिख रही है साय सरकार

पत्थलगांव थाना प्रभारी संतलाल आयाम ने बताया कि पूछताछ में आरोपी महिला ने अपने पति की हत्या की बात कबूल की है. उसने पुलिस को बताया कि अजय गोस्वामी अक्सर शराब के नशे में उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करता था और अपने बच्चों के साथ मारपीट करता था. साथ ही उसके चरित्र पर सवाल उठाता था. वारदात की रात भी दोनों के बीच काफी विवाद हुआ. नशे में अजय ने अपने ही छोटे बेटे की हत्या की कोशिश की. इसके बाद सुकन्या ने पास में ही रखी तौलिये से अजय गला घोंट दिया. इसके बाद रात 3 बजे उसकी लाश को घसीटकर खंडहर में फेंक दिया था.