जमगहन में कोठे से 45 बकरियों की चोरी , लोगों में दशहत का माहौल, बकरियों की कीमत लगभग 2 लाख रुपए

Johar36garh (Web Desk)| छत्तीसगढ़ बलौदाबाज़ार जिले बिलाईगढ़ तहसील थाना भटगांव के ग्राम जमगहन में कोठे में बंधी 45 बकरियों की 11 मार्च की रात चोरी हो गई | शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है | 

मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार पिता भंवरी यादव के अनुसार जब वे प्रतिदिन की भांति सभी बकरियों को घर के पास कोठे में बांधकर सो गए थे। जब सुबह उठे तो उस जगह से बकरियां गायब होने से घर वालों के होस उड़ गए। जहां तहां बकरियों की तलाश करने लगे और अंत में हाथ में कुछ नहीं लगने पर गुरुवार को भटगांव थाना जाकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भा. द.सं. 1860 धारा 457 व 380 कायम कर रिपोर्ट दर्ज किया जिसके आधार पर पुलिस द्वारा इस घटना को संज्ञान में लेकर विवेचना में जुट गई है। बकरियों के मालिक ने पिछले 2-3 दिनों में आए कोचियों पर चोरी की आशंका जताई है जिसका पुलिस द्वारा खोजबीन करके पूछताछ करेंगे और मुख्य आरोपी का पता लगाकर कार्यवाही करेंगे।

See also  Breaking : जांजगीर जिला के उप अभियंता व उसका सहयोगी रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB की टीम ने की कार्यवाही 

ग्राम के 10-15 रिश्तेदारों और मित्रो ने बकरियों का आसपास सहित सारंगढ़, बिलाईगढ, शिवरीनारायण, बसना इत्यादि जगहों पर खोजबीन कि लेकिन कहीं पता नहीं चला। परिवार वालों के बताए अनुसार चोरों ने घर के सभी दरवाजे को बाहर से बंद कर दिए थे एवम् घर के सभी गाड़ियों के प्लग निकाल दिए थे ताकि अचानक उठने पर पीछा न कर पाए। गाड़ी के टायर के निशान और कोठा/घर का दरवाजा टूटे हुए होने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये चोर रुपए के लालच में इस घटना को अंजाम दिया है और इसका एक बड़ा सा समूह भी हो सकता है। आज के समय में एक बकरी/बकरा का बाजार मूल्य 4000 से 5000 रुपए तक का है, 45 बकरियों का मूल्य लगभग 180000 से 225000 रुपए का होगा।