शराब न मिलने पर पिया स्पिरिट, 2 की मौत, 1 गंभीर 

Johar36garh (Web Desk)| छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 2 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. जबकि 1 की हालत गंभीर बनी हुई है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मौत की वजह शराब की जगह स्पिरिट सेवन बताई जा रही है. हालांकि अभी तक कारण स्पष्ट नहीं है.
घटना गोलाबाजार थाना क्षेत्र में बाँसटाल की है. फिलहाल जो बातें अभी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक तीन लोगों ने शराब की जगह स्पिरिट का सेवन कर लिया था. इससे उनकी तबियत बिगड़ गई. फिर इनमें से दो लोगों की मौत हो गई है. 1 की हालत गंभीर बनी हुई. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है.

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के पांव पखारकर जनसेवा का दिया अद्वितीय उदाहरण