प्रदर्शन के दौरान मेरे स्तनों को पकड़ा और पैंट में हाथ डालकर खींचा, आप की महिला नेता ने पुलिस पर लगाएं गंभीर आरोप

दिल्ली के तिलकनगर में पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा से जुड़े थप्पड़कांड में आम आदमी पार्टी की महिला नेता ने अब दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला नेता ने रोते-रोते आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पुरुष पुलिसकर्मियों ने जानबूझकर गलत तरीके से छुआ, मेरे स्तनों को पकड़ा और पैंट में हाथ डालकर खींचा। कहा कि पुलिसकर्मी महिला प्रदर्शनकारियों के साथ ऐसा सलूक कैसे कर सकते हैं? प्रदर्शनकारियों को पकड़ने के लिए हाथ या पैर पकड़े जाते हैं… लेकिन मेरे साथ ऐसा सलूक बहुत खराब है।

आम आदमी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि पुरुष पुलिसकर्मियों को महिलाओं को छूने या हिरासत में लेने की अनुमति नहीं है। महिलाओं को हिरासत में लेने का काम केवल महिला पुलिसकर्मी ही कर सकती हैं।

आम महिला नेता ने बताया- क्या हुआ था

उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को हम लोग प्रदर्शन कर रहे थे, उस दौरान कुछ पुलिस कर्मी आए और उन्होंने मुझे जबरन छाती से पकड़कर ऐसे खींचा… मैं चिल्लाई। उस समय वहां काफी महिलाएं थी, वो इसका विरोध कर रहीं थी। उन्होने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने हाथ में लगी चोट भी दिखाई। इसके बाद मेरी पैंट में हाथ डालकर खींचा। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस के जवानों ने मेरे साथ बदसलूकी की है। मेरे साथ के कार्यकर्ताओं को कॉलर से खींचा। इन लोगों को शर्म नहीं आती है। मैं इन लोगों के खिलाफ एफआईआर की मांग करती हूं।

See also  विधायक से भिड़े डॉक्टर: नाराजगी पर कहा- दे दूंगा इस्तीफा

 

 

प्रवेश वर्मा ने मोबाइल छीनकर थप्पड़ मारा था

दिल्ली आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी 27, 28 और 29 सितंबर से प्रवेश वर्मा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामला सिर्फ इतना नहीं है कि प्रवेश वर्मा ने थप्पड़ मारा, मामला इससे भी गहरा है। प्रवेश वर्मा ने थप्पड़ मारने के साथ-साथ साहिब नाम के 22 साल के लड़के के हाथ से मोबाइल भी छीना। उस मोबाइल में प्रवेश वर्मा के विभाग के भ्रष्टाचार की पोल थी। प्रवेश वर्मा के कहने पर हमारे विधायक जरनैल सिंह ने हाथ से सड़क उखाड़ दी। प्रवेश वर्मा अपने अफसरों से सवाल नहीं कर रहे थे… वे उस पूरे मामले को डिफेंड कर रहे थे। उस साहिब नाम के लड़के के मोबाइल पर यह सबकुछ रिकॉर्ड हो रहा था। उस सबूत को मिटाने के लिए प्रवेश वर्मा ने मोबाइल छीना और अपने पास रख लिया था। एक साथ से फोन छीना और दूसरे हाथ से थप्पड़ मारा।

See also  आपदा से सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठा रही योगी सरकार

 

 

प्रवेश वर्मा के साथ पुलिसकर्मियों पर भी मुकदमे की मांग

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे सिर्फ प्रवेश वर्मा नहीं, विकासपुरी का एसएचओ और दिल्ली पुलिस जिम्मेदार है। जो लोग क्राइम सीन से प्रवेश वर्मा को भागने में मदद कर रहे थे। पुलिस का काम था, उन्हें अरेस्ट किया जाना चाहिए था। हम प्रवेश वर्मा, दिल्ली पुलिस और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हैं। हम एनएचआई से भी गुजारिश करते हैं कि सड़क का औचक निरीक्षण किया जाए, क्योंकि यह मामला करोड़ों के भ्रष्टाचार का है।

See also  डीआरडीओ ने शुरू किया काम, Pinaka-MK 3 लॉन्ग रेंज रॉकेट जल्द होगा तैयार...