Johar36garh (Web Desk)| छत्तीसगढ़ सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवगढ़ सरनापारा में 4 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई है। इस घटना को एक 25 वर्षीय युवक ने अंजाम दिया है। इस बड़ी वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन लॉकडाउन की अवधि में जहां पूरे देश में शांति है लोग कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं ऐसे में हुई इस घटना से लोग काफी आक्रोशित भी है।