सीपत में दो लोग 188 के तहत गिरफ्तार, कोरबा से छुपकर आए थे

JOhar36garh (Web Desk)| कोरबा से चुपके से आकर सीपत में घूम रहे 2 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया | वे लॉक डाउन को दरकिनार कर बिना किसी जानकारी के यहां पहुंचे थे, और इधर-उधर घूम रहे थे | उनके खिलाफ पुलिस ने धारा 188 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है|

सीएसपी से मिली जानकारी के अनुसार सीपत पुलिस रविवार को पेट्रोलिंग पर निकली थी। इस दौरान ग्रामीणों को बाहर से आए लोगों की जानकारी देने समझाइश दी जा रही थी। साथ ही ऐसे लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी भी जुटाने पुलिस द्वारा कहा जा रहा था तभी पुलिस को जानकारी मिली कि कुकदा निवासी दो युवक कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर में रहते हैं, और दोनों कोरबा से गांव पहुंचे हैं| पुलिस ने कूक्दा निवासी बरसाती लाल साहू और सुशील दास महंत को गिरफ्तार किया।सुशील दास कोरबा में रहता है। दोनों से पूछताछ करने पर पता चला कि बिना अनुमति के कोरोना संक्रमित जिले से भाग कर आए हैं।वहीं गांव में होम आइसोलेट और स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दिए बगैर घूम रहे हैं। पुलिस उन्हें पकड़ कर थाने ले आई।दोनों युवकों की इस लापरवाही पर पुलिस ने धारा 188 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया।

See also  आरडीए व हाउसिंग बोर्ड की 9 कॉलोनियां नगर निगम को सौंपने की तैयारी, शासनादेश के तहत होगा हस्तांतरण