10वी, 12वी बोर्ड व ओपन परीक्षा में विशेष कृपांक देने की मांग

Johar36garh (Web Desk)| छत्तीसगढ़ अजाक्स ने 10वी, 12वी बोर्ड व ओपन परीक्षा में विशेष कृपांक देने की मांग की है| इसके लिए छत्तीसगढ़ अजाक्स के प्रांतीय महासचिव पी. एल. महिपाल ने माननीय मुख्यमंत्री एवं सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को पत्र लिखा है| जिसमें छत्तीसगढ़ के कक्षा 1 से 8 ,9वीं एवं 11वी के स्थानीय परीक्षा में छात्र, छात्राओं सामान्य कक्षोन्नति देने के माननीय मुख्यमंत्री के निर्णय को उचित एवं संवेदनशीलता का परिचायक कहा है| उन्होने अपने पत्र में कक्षा10वीं 12वी बोर्ड/ओपन के छात्र ,छात्राएं”विश्व व्यापी कोरोना महामारी”के कारण शैक्षणिक संस्थान बंद के चलते ज्यादा प्रभावित है!अतएव छात्र हित संवर्धन को दृष्टिगत रखते हुए विशेष कृपांक देने की मांग की है!

See also  CG : शादी के अगले दिन दुल्हन की फंदे से लटकती मिली लाश, पति से करना चाहती थी बात मगर हो ना पाई