Johar36garh (Web Desk)| बिलासपुर जिला मस्तूरी के ग्राम पंचायत इटवा के 30 गरीब परिवारों को जनपद उपाध्यक्ष ने राशन का वितरण किया | साथ ही मास्क देते हुए सभी से इसको पहनने की अपील की |
मस्तुरी जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने आज ग्राम पंचायत इटवा में लगभग 30 जरुरतमंद गरीब परिवारों में राशन का वितरण किया | उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से आग्रह किया की वे राज्य सरकार के निर्देशों का पालन करें | घर से बाहर बहुत जरूरी काम होने पर ही बाहर जाएं| घर से निकलते समय मुंह पर मास्क अवश्य लगाएं|
