टिक टॉक पर सतनामी समाज के पंथी गीत में अभद्र टिप्पणी करने वाले पर FIR

Johar36garh (Web Desk)| टिक टॉक सोशल मीडिया पर सतनामी समाज के पंथी गीत पर अभद्र वीडियो बनाने वाले टिक टॉक यूजर गीत साहू के नाम पर मस्तूरी क्षेत्र के युवा सतनाम सेना के सदस्यों ने युवा सतनाम सेना मस्तूरी विधानसभा का अध्यक्ष विकास मधुकर के नेतृत्व में मस्तूरी थाना में जाकर लिखित में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

टिक टॉक पर गीत साहू नाम के युवक ने सतनामी समाज के धार्मिक एवं सांस्कृतिक भजन पर मांस मदिरा के साथ अभद्र वीडियो वायरल किया है जिससे सतनामी समाज के लोगों को ठेस पहुंची है एवं समाज के लोगों ने इसका घोर निंदा करते हुए पंथी गाने पर अभद्र टिप्पणी करने वाले ठीक-ठाक यूजर के ऊपर कड़ी कार्रवाई करने के लिए मस्तूरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है

करवा ही के मांग को लेकर जाने वालों में मस्तूरी विधानसभा के युवा सतनाम सेना अध्यक्ष विकास मधुकर, साहिल, रवि, विक्रम, चैन कुमार, अजीत, लोकेश, विनोद, अमन, युवा सतनाम सेना के सदस्यों ने मस्तूरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।

See also  पामगढ़ के 2 पटवारियों पर गिरी गाज़, कलेक्टर ने किया निलंबित