पकरिया के क्वॉरेंटाइन सेंटर में उड़ीसा से पहुंचे 119 प्रवासी मजदूर Video

Johar36garh (Web Desk)| जांजगीर जिला अकलतरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पकरिया झुलन में उड़ीसा बलशोर से 2 बस में पुरुष महिला बच्चे समेत 119 प्रवासी मजदूर को लाया गया है|  ये सभी मजदूर वहां ईट भट्टा में मजदूरी करने गए हुए थे ।

इन सभी को पकरिया में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया | जिसके बाद सभी लोगो को हाई स्कूल भवन पकरिया में क्वॉरेंटाइन किया गया है। ये सभी मजदूर जांजगीर जिले के अकलतरा ब्लॉक के है। जो अपने और अपने परिवार के लिए कमाने खाने के लिए उड़ीसा गए हुए थे। जिसमे सबसे ज्यादा अधिकतर मुलमुला थानांतर्गत ग्राम बूटराभँवर गांव के मजदूर लोग है। साथ  ही अकलतरा खोड़ पचरी, कोटगढ़, बम्हनींन, पोंच लटिया के पुरुष महिला हैं |

इन सभी मजदूरों को उड़ीसा में जहाँ काम कर रहे थे वहाँ के ठेकेदार ने 4 बस के माध्यम से भेजा है |  जिसमे 2 बस यहां आई है और 1 बस किरारी और अन्य जगह गयी है |

अकलतरा जनपद पंचायत सीईओ सत्यव्रत तिवारी के नेतृत्व में बस को शिवरीनारायण से पकरिया तक लाया गया | पहले से यहां 14  मजदूरों  क्वारेटाइन में रखा गया था  |  अब पकरिया क्वॉरेंटाइन सेंटर में कुल 133 लोग ठहरे हुए है। वही इस ब्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंच, सचिव, रोजगार सहायक व निगरानी समिति के सदस्य सभी मजदूरों की ब्यवस्था में लगे हुए हैं |

See also  विकास की नई राह पर सुकमा : किष्टाराम में ग्रामीण बैंक शाखा का शुभारंभ, 10 हज़ार से अधिक ग्रामीण होंगे लाभान्वित