बुटराभँवर की जयदेवी क्वारेंटिन के दौरान दिया बेटे को जन्म, स्कूल भवन पहुंचते ही तालियों के साथ हुआ स्वागत 

Johar36garh (Web Desk)| जांजगीर जिला के पकरिया क्वारेंटिन सेंटर में नए मेहमान आने का सभी प्रवासी मजदूरों को कब से इंतजार था, जैसे ही वह स्कूल भवन पहुंची सभी लोगों ने तालियों के साथ उसका स्वागत किया |  

अकलतरा विकास खंड के ग्राम पकरिया झुलन के क्वारेंटिन सेंटर में क्वारेंटीन की गयी बुटराभँवर की जय देवी को सोमवार की सुबह प्रसव-पीड़ा होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसे अकलतरा के स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया था |  उसकी  स्थिति को देखते उसे अकलतरा से जिला अस्पताल ले जाया गया |  वहाँ के नर्सो द्वारा सुरक्षित प्रसव करवाया गया। प्रसव उपरांत जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ्य थे । उन्हें 3 दिन तक चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया था | जिसे गुरुवार के शाम जिला अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया जिसे पुनः पकरिया के स्कूल भवन क्वॉरेंटाइन सेंटर में लाया गया  है।


आपको बता दे की अकलतरा बूटराभँवर के रवि केवट  और उसकी पत्नी जय कुमारी उड़ीसा के बालेशर से ईट भट्टा कमाने खाने गए थे। लाकडाउन होने के कारण  15 मई को वापस आने पर जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पकरिया  में उन्हें क्वारेंटीन किया गया। वही जय देवी  को 9 माह का गर्भ पूरा होने पर प्रसव पीड़ा महसूस हुई। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गयी थी । 

See also  निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें,गुणवत्ताहीन निर्माण करने वाले एजंसियों पर कड़ी कार्यवाही करें : उपमुख्यमंत्री शर्मा

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जय कुमारी को प्रसव के लिए अकलतरा स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। सुरक्षित सामान्य प्रसव के बाद जय कुमारी ने बीते सोमवार को  एक स्वस्थ बेटे  को जन्म दिया  रवि व जय कुमारी की यह दूसरी संतान है। वही स्कूल भवन में बच्चे को देखते हुए सभी ने उनका ताली बजाकर स्वागत किया ।