कोरोना के संदिग्ध मरीज ने अम्बिकापुर जिला अस्पताल में लगा ली फांसी, प्रशासन में हड़कंप

Johar36garh (Web Desk)| अम्बिकापुर जिला अस्पताल में कोरोना के संदिग्ध मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इस घटना के बाद अम्बिकापुर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है. युवक दिल्ली से लौटा था. युवक को 23 मई को ही लुंड्रा के क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था. युवक की तबीयत बिगड़ने पर अम्बिकापुर जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था. युवक का RTPCR जाँच रिपोर्ट आना अभी बाकी है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीएस सिसोदिया ने इस मामले की जानकारी दी है.

See also  दुर्ग रेलवे स्टेशन पर धार्मिक प्रचार से यात्रियों में रोष, प्लेटफार्म 2 और 3 पर मचा विवाद