पामगढ़ में महिला को जबरन कार में बैठकर किया अपहरण, दूर ले जाकर किया रेप, मुख्य आरोपी के बाद चार सहयोगी गिरफ्तार

जांजगीर जिला के पामगढ़ में महिला को जबरन कार में बैठाकर रायगढ़ ले गए | जहां महिला के साथ मुख्य आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया शिकायत के बाद पुलिस ने महिला सुरक्षित बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है| साथ ही घटना में प्रयुक्त कार को भी जब तक कर लिया है| महिला के बयान के बाद अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है| घटना थाना पामगढ़ की है|

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना पामगढ़ पुलिस को  सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रलोभन देकर बहला- फुसलाकर ले जाया गया है। सूचना पर थाना पामगढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत महिला सकुशल बरामद किया गया।

See also  मदनवाड़ा नक्सल हमले की 17वीं बरसी: SP समेत 29 जवानों के सर्वोच्च बलिदान को किया गया याद

पूछताछ में हुआ अन्य आरोपियों का खुलासा

पूछताछ में पीड़िता द्वारा बताई कि दिनांक 23.08.26 की रात्रि में आरोपी रमेश श्रीवास निवासी भैंसो एवं उसके साथियों द्वारा उसे बहला- फुसलाकर जबरदस्ती कार में बैठाया गया। पीड़िता द्वारा विरोध एवं चिल्लाने पर आरोपी रमेश श्रीवास ने उसका मुंह हाथ से बंद कर दिया तथा उसे कार से रायगढ़ की ओर ले गया। रायगढ़ पहुंचने के बाद आरोपी के साथी वहां से चले गए। इसके बाद आरोपी रमेश श्रीवास द्वारा पीड़िता के साथ जबरन अनाचार किया जाना पाया गया।

मामले में मुख्य आरोपी रमेश श्रीवास उम्र 40 साल निवासी ग्राम भैंसों थाना पामगढ़ को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।

घटना में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा

प्रकरण में मुख्य आरोपी रमेश श्रीवास के साथ षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले अन्य आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने 04 आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना में सहयोग करना स्वीकार किए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। घटना में प्रयुक्त कार भी पुलिस द्वारा बरामद की गई है।

See also  बस्तर में गिद्धों के लिए गिद्ध रेस्टारेंट खोलने व जियो टैगिंग हेतु केंद्रीय पर्यावरण, वन मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव

गिरफ्तार आरोपी

01. आकाश सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी भैंसो
2. प्रमोद श्रीवास, उम्र 30 वर्ष, निवासी भैंसो, थाना पामगढ़
3. इंद्र कुमार धीवर, उम्र 40 वर्ष, निवासी ब्यासनगर, पामगढ़
4. उमेश यादव उर्फ भोलू, उम्र 23 वर्ष, निवासी ब्यासनगर, पामगढ़

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी थाना प्रभारी पामगढ़ एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।