जांजगीर जिला में खरीफ फसल के लिए पंजीयन 8 जून से, देखें क्या-क्या लगेंगे दस्तावेज़ 

Johar36garh (Web Desk)| जांजगीर जिला में खरीफ वर्ष 2020 में फसल पंजीयन की कार्यवाही 8 जून से प्रारंभ हो रही है। कोरोना वायरस के कारण पूर्व वर्ष 2019 में जिन पंजीकृत किसानों ने बीज निगम में बीज  दिया है, उन किसानों का खरीफ वर्ष 2020 में फसल पंजीयन किया जाना प्रस्तावित है। किसान अपने दस्तावेजों के साथ  स्वयं उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं। विकासखंडवार पंजीयन के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है। फसल पंजीयन का कार्य कार्यालयीन समय में पूर्वान्ह 10ः30 बजे से शाम 5ः30 बजे तक किया जाएगा।

बीज प्रक्रिया केंद्र खोखसा के प्रक्रिया प्रभारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड सक्ती में 8 जून को, डभरा-9 जून को, मालखरौदा-10 जून, पामगढ़-11, जून अकलतरा-12 जून, जैजैपुर-13 जून, बम्हनीडीह-15 जून, बलोदा-16 जून और नवागढ़ में 18 जून को फसल पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन हेतु पासपोर्ट साइज के दो नवीन फोटो, बी-वन खसरा की नकल संबंधित पटवारी से सत्यापित प्रति, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा बैंक पासबुक की छायाप्रति दो प्रतियों के साथ स्वयं उपस्थित होकर फसल पंजीयन करवा सकते है। पंजीयन  नंबरदार के नाम से ही किया जाएगा। पंजीयन की जानकारी कलेक्टर कार्यालय, उपसंचालक कृषि और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में चस्पा कर दी गई है।

See also  रायपुर : रेत खनन में पारदर्शिता, पर्यावरण संरक्षण और अवैध उत्खनन पर सख्ती शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता