बेमेतरा में अपहरण के बाद 7 साल की मासूम से रेप, ट्रक चालक ने दिया घटना को अंजाम 

Johar36garh (Web Desk)| बेमेतरा में अपहरण के बाद 7 साल की मासूम से रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात ट्रक चालक ने मासूम का अपहरण कर उसके साथ घिनौनी हरकत की है। मामले की जानकारी होने पर बेमेतरा एसपी थाने पहुंचे हैं। फिलहाल मामले में कार्रवाई जारी है।

वहीं दूसरी ओर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बेमेतरा में नाबालिक बालिका से हुए दुष्कर्म मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक बेमेतरा से फोन पर चर्चा कर निर्देश दिए हैं। उन्होंने घेराबंदी कर दोषियों को यथाशीघ्र गिरफ्तार करने और कार्रवाई करने को कहा है।

See also  आयुष विश्वविद्यालय समीप ही 50 एकड़ जमीन चिन्हांकित, बनेगा 150 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज