छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने बदली करवट, 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी, कुछ इलाकों में भारी बारिश संकेत

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के कई जिलों में बीते 24 घंटों से लगातार बारिश का दौर जारी है। कहीं तेज बारिश तो कहीं रुक-रुककर हो रही बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन रही है, वहीं लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

पामगढ़ में भैया-भाभी पर लाठी से ताबड़तोड़ वार, भाभी की मौत, भैया जूझ रहा मौत से, आरोपी गिरफ्तार

 

कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कुछ जिलों में मौसम की स्थिति को देखते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में दिनभर रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ भारी बारिश की स्थिति भी बन सकती है।

See also  बिलासपुर में रेवले स्टेशन पहुंची दूरंतो में हंगामा, यात्रियों को परोसा बासी भोजन

 

अकलतरा में देखते ही देखते उजड़ा हंसता खेलता परिवार, एक के बाद एक तीन बच्चियों की संदिग्ध मौत, माँ ने बताई उस दर्दभरी रात की दास्ताँ

 

रायपुर में झमाझम बारिश से बढ़ी परेशानी
वहीं, राजधानी रायपुर में सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए प्रशासन और स्थानीय लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। फिलहाल, प्रदेश में बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में भी कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

 

पामगढ़ में बीच चौराहे पर पिता पुत्र की बेदर्दी से पिटाई, पुत्र की मौत, पिता गंभीर, आरोपी फरार, मचा हड़कंप