तरौद में गिरी आकाशीय बिजली, महिला की मौत

Johar36garh (Web Desk)| जांजगीर जिला अकलतरा के तरौद में आज सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, ये महिला अपने पति के साथ आज सुबह लगभग 7 बजे खेत में खाद डालने के लिए गई हुई थी |  बारिश होने लगी जिससे बचने के लिए वे खेत की मेड़ पर लगे छीन पेड़ के पास पहुंचे| इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी जिसके चपेट में महिला आ गई जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई| इससे भयभीत पति गांव पहुंचा और अपने परिवारवालों को इसकी सूचना दी |


जनकारी के मुताबिक गौरी बाई पति बद्री प्रसाद मरकाम उम्र 53 वर्ष निवासी तरौद जो आज अपने स्वयं के खेत मे पति के साथ खेत मे खाद फैलाने गए हुए थे, तभी बादल कड़कते हुए तेजी से बारिश होनी शुरू हो गई, इससे बचने के लिए वे भागते-भागते वो अपने ही खेत की मेड़ पर लगे छीन पेड़ की छाव में बैठ गए | इसी दौरान आकाशीय बिजली कड़की और उसकी चपेट में महिला आ गई और मौके पर ही महिला की मौत हो गयी| पत्नी की मौत से क्षुब्त पति बद्री प्रसाद किसी तरह खेत से अपने बाइक पर घर पहुँच कर परिजनों को आपबीती बताई| घटना की जानकारी लगते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे, खबर लिखे जाने तक सूचना परिजन के द्वारा अकलतरा थाने में दी गयी है।

See also  छत्तीसगढ़-जशपुर में मुख्यमंत्री साय ने दी 'बिजली सखी' योजना की सौगात, महिलाओं को मिलेगा रोजगार