छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से एक और मौत

Johar36garh (Web Desk)|छत्तीसगढ़ में कोरोना पीड़ित एक बुजुर्ग की आज एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस खबर की पुष्टि दुर्ग कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने की है।

मिली जानकार के अनुसार भिलाई निवासी एक बुजुर्ग के सिर पर गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन बुजुर्ग की हालत गंभीर होने के चलते उसे रायपुर एम्स रेफर कर दिया गया और यहां उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया गया कि यहां बुजुर्ग की कोरोना टेस्ट हुई थी, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

See also  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चौंकाने वाला खुलासा किया, विपक्ष ने उन्हें पीएम पद का ऑफर दिया था