Johar36garh (Web Desk)| भारतीय जनता युवा मोर्चा अकलतरा द्वारा नो एंट्री के बावजूद भारी वाहनों के प्रवेश व तेज गति से चलने वाले वाहनों पर कार्यवाही की मांग को लेकर थाना प्रभारी को पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौपा है।
भाजयुमो अकलतरा अध्यक्ष पुरुषोत्तम नामदेव ने बताया कि नगर में सुबह 6 से रात्रि 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है इसके बावजूद भी 10 बजे के पहले ही बड़ी गाड़िया नगर में प्रवेश कर देती है,गाड़ियों में हेल्पर नही रहता व कुछ गाड़ियों को हेल्पर द्वारा ही चलाया जाता है,बहुत बार हमने गाड़ी चालको को रोक कर समझाया भी है,कई वाहन चालक नशे की हालात में नगर की छाती को चीरते हुए बहुत ही तेज गति से गाड़ी दौड़ाते है,गाड़ियों में तिरपाल भी नही लगा होता है। जिस वजह से कोयला पूरे शहर से उड़ते हुए गुजरता है,जिससे नगर वासियो को प्रदूषण व सांस लेने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है,शासन को इस विषय मे कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने मांग को लेकर आज अकलतरा थाना में ज्ञापन सौपा गया है | ज्ञापन सौपने वालो में चंदन शर्मा,हितेश पालीवाल,चन्दन शर्मा,पिंटू बरेठ, सूर्यकांत नामदेव,अमन कुर्रे,राहुल सिंह चन्देल,गौरव सिंह एवम अन्य भाजयुमो अकलतरा के कार्यकर्ता शामिल हैं |