जांजगीर जिला के इस क्वारंटीन सेंटर से भागा मजदूर, मची हड़कंप

Johar36garh (Web Desk)| जांजगीर जिला जैजैपुर के बेलादुला क्वारंटीन सेंटर से आज एक मजदूर भाग निकला | जिससे क्वारंटीन सेंटर के प्रभारियों में हड़कंप मच गई |  आनन-फानन में इसकी सूचना जैजैपुर थाना में दी गई |  साथ ही इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी गई |

दरअसल जैजैपुर ब्लॉक के बेलादुला क्वारंटीन सेंटर में 167 प्रवासी मजदूरों को रखा गया था | इसमें चोरभट्टी निवासी संतोष पिता भुखाऊ राम 34 वर्षीय क्वारंटीन सेंटर से गुरुवार की दोपहर 2 बजे के आसपास भाग गया है | इसकी भनक जैसे ही क्वारंटीन सेंटर के प्रभारियों को लगी| प्रभारियों में हड़कंप मच गई |  आनन-फानन में इसकी सूचना जैजैपुर थाना में दी गई |  साथ ही इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी गई |

See also  CG : तालाब में मिली 3 दिन से लापता युवक की लाश, प्रेमिका के भाई और चाचा की पिटाई के बाद हुआ था लापता