रमन अपनी राजनीति के लिए दूसरी जगह देखें : आबकारी मंत्री कवासी लखमा

Johar36garh (Web Desk)|छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने आज शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस दौरान मंत्री लखमा ने पूर्व सीएम रमन सिंह पर भी निशाना साधा है। कहा कि रमन अपनी राजनीति के लिए दूसरी जगह देखें।

अपने बयान में मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि रमन सरकार ने छतीसगढ़ में नकली दारू बेचे। हमारी सरकार अच्छा वाला दारू पिलाएगी। आगे कहा कि राज्य में दारू दुकान धीरे धीरे बंद करेंगे। वहीं पूर्व सीएम रमन सिंह को लेकर कहा कि शराब के मुद्दे पर रमन सिंह राजनीति न करें। रमन अपनी राजनीति के लिए दूसरी जगह देखें। अगर वे चाहते हैं तो शराबबंदी समिति में रमन सिंह शामिल हो जाएं।

See also  CG : पत्नी की टंगिया से वार कर हत्या, फिर किया आत्मसमर्पण, जाँच में जुटी पुलिस