अकलतरा की बेटी ने दीपका में परिवार समेत की थी आत्महत्या, पिता ने लगाए गंभीर आरोप 

Johar36garh (Web Desk)| जांजगीर जिला अकलतरा बरगवां की बेटी, दामाद ने अपने बच्ची सहित दीपका में फांसी लगा ली थी, इस मामले में लड़की के पिता संतोष मण्डलाई ने बेटी के सास-ससुर सहित देवर और 2 ननद पर दहेज़  लिए परेशान करने की शिकायत दीपका थाने में करते हुए कार्यवाही की मांग की है |

लड़की के पिता संतोष मण्डलाई

शिकायत में संतोष ने बताया की उसने अपनी बेटी रागनी की शादी दीपका के ग्राम सिरकी निवासी अशोक रात्रे से की थी|  शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुर दशराम, सास सावित्री, देवर अमित कुमार ननद मनोज और सरोज परेशान करने लगे | वे रागनी से एसी, कार और 2 लाख दहेज़ की लगातार मांग कर रहे थे| जब दामाद घर पर नहीं रहता था तो परिवार के सभी लोग परेशान करना शुरू कर देते थे |  इस संबंध में जानकारी मिलने पर अपने परिवार व रिश्तेदार वालों के साथ कई बार उन्हें समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे नहीं माने, और लगातार दहेज़ के लिए परेशान करते रहे | इसकी वजह से इन लोगों ने आत्महत्या की थी | ‘

See also  पामगढ़ कॉलेज में ख़राब भोजन को लेकर हंगामा, ख़राब सब्जी-चावल देने का आरोप, देखें VIDEO

आपको बता दे की कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर में एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई थी। यहां रहने वाले एक निजी कंपनी में कार्यरत अशोक कुमार रात्रे पिता बंशराम रात्रे उम्र (28 साल), पत्नी रागनी रात्रे (25 साल) व पुत्री एशि रात्रे (डेढ़ वर्ष) की लाश फंदे में मिली थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे । फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि पति ने पहले अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या की और फिर वह खुद फांसी के फंदे पर लटक गया। परिवारिक विवाद की बात भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस के केस दर्ज कर लिया है। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।स्थानीय सूत्रों के मुताबिक अशोक कुमार रात्रे ने परिवार में विवाद के कारण यह घातक कदम उठाया है। हालांकि पुलिस अब रिश्तेदारों व पड़ोसियों से भी पूछताछ में जुटी है।

See also  CG :बाइक में बैठकर रोमांस, विडियो वायरल, पुलिस ने काटा चालान