मंत्री डाॅ. डहरिया ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी विनम्र श्रद्धांजलि

Johar36garh (Web Desk)|नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डाॅ. शिव कुमार डहरिया ने आज रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब के पास केनाल रोड पर स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। डाॅ. डहरिया ने रानी दुर्गावती के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदानी को नमन किया। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए रानी दुर्गावती का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा दायक रहेगी।

See also  CG : पत्नी की हत्या कर शव बाड़ी में दफनाया, फिर हो गया फरार, 6 साल पहले किए थे प्रेम विवाह