महत्वाकांक्षी योजना स्टार्टअप की क्या सच्चाई, देखें महिला उद्यमी के साथ क्या हुआ 

Johar36garh (Web Desk)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना स्टार्टअप से प्रभावित होकर डोमनहिल की महिला व्यवसायी मोनामी मुखर्जी ने लगभग 2 साल पहले सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की गेल्हापानी शाखा में पूजा व हवन सामग्री निर्माण की इकाई खोलने के लिए आवेदन दिया । महीनों तक बैंक के चक्कर लगाने के बाद 1.5 लाख की रिश्वत देने के बाद आखिरकार उसका 37 लाख रुपये का लोन स्वीकृत हुआ ।

लेकिन सेंट्रल बैंक गेल्हापानी के शाखा प्रबंधक ने उसके पति शिवदास मुखर्जी के पुराने लोन की राशि 13 लाख रुपये मर्ज कर लिया । इसके साथ ही महिला उद्यमी की बिना सहमति के इस लोन की राशि मे से 13 लाख रुपये फिक्स डिपाजिट कर दिया । शेष बची 9.5 लाख की राशि ही उद्यमी के हाथ लगी और उसे इसी राशि मे से अपनी इकाई लगाकर पूरे 37 लाख रुपये मय ब्याज बैंक को वापस करना था ।

इस पूरे धांधली को अपनी किस्मत मानकर उद्यमी महिला मोनामी मुखर्जी ने पूजन हवन का सामान बनाने की इकाई शुरू की और पूरे जिले में अपनी सप्लाई प्रारम्भ की । यह काम अभी जोर पकड़ ही रहा था कि कोरोना महामारी के कारण पूरे देश मे लॉक डाउन हो गया जिसके कारण इनकी इकाई का काम भी ठप्प हो गया । लगभग 2 माह तक लॉक डॉउन रहने के कारण इनकी इकाई बन्द रही । इस बीच इस महिला उद्यमी के पास पूरी जमा पूंजी खत्म हो गई।

See also  जांजगीर जिला में आज मिले 112 संक्रमित, प्रदेश में आज 13 की मौत

अब लॉक डॉउन खुलने के बाद महिला उद्यमी मोनामी मुखर्जी ने अपनी इकाई को दुबारा चालू करने के लिये सेंट्रल बैंक की गेल्हापानी शाखा में फिक्स डिपाजिट की गई 13 लाख की राशि को लेना चाहा तो बैक मैनेजर ने फिक्स डिपाजिट तोड़ने के लिए रीजनल मैनेजर की अनुमति लेने की बात कही । जब यह दंपत्ति सेंट्रल बैंक के अम्बिकापुर स्थित रीजनल ऑफिस में जाकर रीजनल मैनेजर से मुलाकात की तो उन्होंने इसे शाखा प्रबंधक का मामला बताकर रीजनल ऑफिस की कोई भूमिका होने से इनकार कर दिया । इसके बाद जब वापस आकर यह दंपत्ति शाखा प्रबंधक से मिला तो उन्होंने 1-2 लाख रुपये से ज्यादा नही देने की बात कही ।

अब हालत यह है कि पैसों के आभाव में महिला उद्यमी अपनी इकाई को दुबारा प्रारम्भ नही कर पा रही है, वहीं बैंक पिछले तीन महीने की किश्त चुकाने के दबाव बना रहा है तथा किश्त की राशि जमा नही होने पर दुकान व गाड़ी सील करने की धमकी दे रही है । महिला ने कोरिया कलेक्टर व एसपी को भी पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराते हुए न्याय की गुहार लगाई लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। अब परेशान होकर महिला ने देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सहित सभी बड़े नेताओं व अधिकारियों को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है ।

See also  CG : पत्नी का गला दबाकर रॉड मारकर की हत्या, फिर खुद झुला फंदे से, जाँच में जुटी पुलिस