अंबिकापुर में टांगी से वार कर की 7 साल के बच्चे की हत्या, आरोपी चचेरे भाई ने पुलिस हिरासत में

Johar36garh (Web Desk)|बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बराहनगर में सात साल के बालक की टांगी से वार कर हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने चचेरे भाई को हिरासत में लिया है। हत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। ग्राम बराहनगर निवासी हंसराज मरावी घटना दिवस 5 जुलाई की शाम पत्नी फूलमती के साथ बकरी चरा कर घर लौटा तो देखा कि उसके बेटे रामू मरावी 7 वर्ष का रक्तरंजित शव घर के आंगन में पड़ा हुआ था।

गांव में किसी से भी कोई विवाद नहीं होने के कारण बेटे की हत्या को लेकर उसे कोई कारण समझ में नहीं आ रहा था। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसका भतीजा राम सोहाई खड़ा था, जब हंसराज ने उससे पूछताछ की तो रामू की टांगी से वार कर हत्या करने स्वीकार किया।

पुलिस को सूचना देने के बाद संदेह के आधार पर राम सोहाई को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सम्भावना जताई जा रही है कि पारिवारिक रंजिश वश उसने वारदात को अंजाम दिया होगा। शाम तक कुछ कारण सामने आ सकते है।

See also  Breaking VIDEO : पामगढ़ में बाइक से गिरकर युवक घायल, सरपंच संघ के अध्यक्ष ने पहुंचाया हॉस्पिटल