CG : युवक के साथ घूमने निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, युवक ने अपने 3 दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, चारों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि नाबालिग अपने एक परिचित युवक के साथ घूमने निकली थी। इसी दौरान परिचित युवक ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

 

CG : घर लौटने के लिए वाहन देख रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों ने दिया घटना को अंजाम, सभी गिरफ्तार

 

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को नाबालिग के देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान नाबालिग को कोरर इलाके में लावारिस हालत में बरामद किया गया।

 

CG : भिखारन को जबरन पिलाई महुआ शराब, बंधक बनाकर महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, शिकायत के बाद दो आरोपी पहुंचे हवालात

 

See also  बिना ग्रामसभा के सहमति के भूमि अधिग्रहण कैसे : छतीसगढ़िया आदिवासी

पुलिस की पूछताछ और जांच में सामने आया कि नाबालिग परिचित युवक के साथ बाहर गई थी। आरोप है कि युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

CG : छट्ठी कार्यक्रम से घर लौट रही युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, अर्धनग्न हालत में छोड़कर आरोपी फरार, उपचार जारी