जाति है जो जाती नहीं, बाप के बाद बेटा तलब 

Johar36garh (Web Desk)|पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद अब उनके बेटे अमित जोगी की जाति को लेकर की गई दो शिकायतों पर जांच शुरू हो गई है। अमित जोगी को अपना पक्ष रखने के लिए 10 जुलाई को बुलाया गया है। गौरेला पेंड्रा मरवाही में जिला स्तरीय छानबीन समिति ने जांच प्रक्रिया की शुरूआत करते हुए अमित जोगी को तलब किया है।
आपको बता दें कि अमित जोगी को साल 2013 में जारी किए गए जाति प्रमाण पत्र को लेकर समीरा पैकरा और संत कुमार नेताम ने आवेदन देकर आपत्ति जताई थी।जिसके बाद अमित जोगी से उनका पक्ष रखने के लिए कहा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

See also  नारायणपुर : दुकानों में बड़ी मात्र में मिला सरकारी चावल, खाद्य विभाग ने किया जप्त, अधिकारी का आकस्मिक निरीक्षण