मेकाहारा में संक्रमित डॉक्टर ने लगाया वार्ड का राउंड, अंबेडकर अस्पताल में मचा हड़कंप

Johar36garh (Web Desk)|छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल डॉ भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय मेकाहारा में एक डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी डॉक्टर वार्ड का राउंड ले रहा था। इस बात की खबर लगते ही अंबेडकर अस्पताल में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि सर्जरी वार्ड के डॉक्टर को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस दिया है।कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर ने महामारी अधिनियम का उल्लंघन किया है। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही उजागर की है।

See also  रायपुर : मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल